गाज़ियाबाद, अक्टूबर 4 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस उसे संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मृतक की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।अंकुर विहार थाना क्षेत्र के गढ़ी कटैया गांव में रोड के पास शनिवार दोपहर रोड किनारे करीब 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व्यक्ति को संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास में ज...