गाज़ियाबाद, सितम्बर 3 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। लोनी के 50 बेड अस्पताल का हस्तांतरण 15 दिन के लिए टल गया है। अस्पताल में अग्निशमन के कार्य अधूरे होने के कारण गुरुवार को तकनीकी मुआयने के बाद टीम ने हस्तांतरण से इनकार कर दिया। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर समेत तकनीकी टीम ने लोनी अस्पताल परिसर का निरीक्षण कर निर्माण और अग्निशमन व्यवस्था से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन से संबंधित काम अधूरे मिले। इसके चलते अस्पताल को स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित किए जाने की प्रक्रिया रोक दी गई। अस्पताल में फिलहाल मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन तकनीकी खामियां दूर नहीं होने से अस्पताल संचालन की प्रक्रिया प्रभावित है। सीएमओ डा. सचिन चंद्र वैश्य ने बताया कि कार्यदायी संस्था को 15 दिन की ...