गाज़ियाबाद, अगस्त 26 -- Ghaziabad News: - पैगम्बर साहब के जन्म और वफात की याद में मनाई जाती है ईद-मिलाद-उन-नबी यह भी पढ़ें- शानो-शौकत से निकला बारावफात का जुलूसईद-मिलाद-उन-नबी का पर्व गाजियाबाद, गुलशन भारती। जिले में बारावफात यानि ईद-मिलाद-उन-नबी का पर्व पर बुधवार को इबादत और अकीदत के साथ मनाया गया। यह दिन पैगंबर मुहम्मद की यौम-ए-पैदाइश का दिन है। इस दिन पैगंबर का जन्म हुआ था और इसी दिन वह इस दुनिया से रुख्सत हुए थे। यह भी पढ़ें- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाल दिया अमन-चैन का संदेशमस्जिदों में नमाज और लंगर जिले की कई मस्जिदों में ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर नमाजें पढ़ी गईं और पैगंबर साहब की सुन्नतों पर चलने और उनकी दी नसीहतों को अपनाने की दुआएं पढ़ी गईं। वहीं, कैला भट्ठा, इस्लाम नगर, सईद नगर, पसौंडा और लोनी आदि मुस्लिम बहुल इलाकों में जगह...