Ghaziabad News: अंडर-11 एकल वर्ग में शांभवी ने पहला स्थान पाया
गाज़ियाबाद, अगस्त 17 -- Ghaziabad News: गाजियाबाद, वंदना। महामाया स्टेडियम में चल रही जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोमवार को अंडर-11 आयुवर्ग में बालक और बालिकाओं के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गाजियाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि अंडर-11 बालिका एकल वर्ग में शांभवी ने पहला, दृष्टि भार्गव ने दूसरा, अदीशा रावल ने तीसरा और नव्या गुप्ता ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ बालक वर्ग के भी एकल वर्ग के मुकाबले खेले गए। देर रात तक मैच खेले गए। 31 अगस्त तक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के माध्यम से यूपी स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- Deoria News: स्टेट सब-जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.