गाज़ियाबाद, अक्टूबर 16 -- Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी थाना क्षेत्र में पुत्रवधू समेत तीन ने बुजुर्ग से अंगूठा लगवाकर कृषि भूमि हड़प ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पुत्रवधू समेत समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। टीला मोड थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव में रहने वाले राजपाल के पुत्र प्रदीप और पुत्रवधू मीना के बीच वैवाहिक मनमुटाव चल रहा था। परिवार के सदस्यों ने आपसी सहमति से तलाक का वाद परिवार न्यायालय में दाखिल किया था। दोनों परिवारों के बीच गांव महमूदपुर स्थित कृषि भूमि बहू मीना के नाम करने सहमति हुई थी। आरोप है कि दो जुलाई को 2026 को पुत्रवधू मीना, उसका भाई विपिन और पुत्र प्रदीप कुमार बुजुर्ग को बहला-फुसलाकर तहसील लोनी ले गए। तीनों ने उप निबंधक लोनी द्वितीय के समक्ष महमूदपुर की जमीन ब...