Ghatsila News: 79 साल बाद भी सड़क बदहाल, सालवनी-आमचुडिया के 10 हजार ग्रामीण परेशान
घाटशिला, अगस्त 12 -- Ghatsila News: गालूडीह। आजादी के 79 साल और झारखंड गठन के 25 साल बाद भी घाटशिला प्रखंड के सालवनी से आमचुडिया तक करीब एक किलोमीटर मुख्य सड़क बदहाल है। सड़क अब भी कच्ची होने के कारण करीब आठ गांवों के 10 हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क सालवनी एनएच को आमचुडिया समेत आसपास के गांवों से जोड़ती है।ग्रामीणों के अनुसार, गर्मी में सड़क पर धूल उड़ती है, जबकि बारिश में पूरा रास्ता कीचड़ और दलदल में बदल जाता है। इससे बाइक सवारों के फिसलने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसी मार्ग से छात्र स्कूल, मरीज अस्पताल और किसान बाजार तक पहुंचते हैं। एंबुलेंस के आवागमन में भी परेशानी होती है।किसानों का कहना है कि खराब सड़क के कारण वे अपनी सब्जियां और धान मंडी तक नहीं ले जा पाते और मजबूरी में खेत से ही कम कीमत पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.