Ghatsila News: 79 साल बाद भी विकास से दूर गुड़ाझोर के 4 टोले, 300 ग्रामीण कच्ची सड़क के सहारे
घाटशिला, अगस्त 17 -- Ghatsila News: गालूडीह। आजादी के 79 साल बाद भी गुड़ाझोर गांव के चार टोले विकास की मुख्यधारा से दूर हैं। करीब 70 परिवारों की 300 की आबादी आज भी कच्ची-पथरीली पगडंडी के सहारे आवागमन करने को मजबूर है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती है। कीचड़ और फिसलन के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण मंगल सिंह ने बताया कि किसी के बीमार पड़ने पर उसे चारपाई पर करीब आधा किलोमीटर तक मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है। गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती।महिलाओं ने बताया कि स्कूली बच्चों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश में रास्ता खराब होने के कारण कई बार बच्चों को स्कूल जाने में भी दिक्कत होती है। राशन और गैस सिलेंडर भी सिर पर ढोकर लाना पड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.