घाटशिला, सितम्बर 28 -- Ghatsila News: गालूडीह आश्रय आश्रम में हरिश्चंद्र बसंती बाला चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर महिलाओं और पुरुषों के बीच 400 सुती साड़ी और 200 पीस मच्छरदानी का वितरण किया। इस दौरान गालूडीह, जगन्नाथपुर,कोडासाई, देवली जोड़सा,खडियाडीह धातकीडीह सहित कई गांवों की महिलाएं पहुंची थी। ट्रस्ट के समर चक्रवर्ती ने कहा कि हर साल दुर्गा पूजा में ट्रस्ट के द्बारा गरीब असहाय के बीच कपड़ा का वितरण किया जाता है। इस दौरान मुख्य रूप से गोविंद चंद्र कोटल, सुभाष दास,शिष्टी दता,हरिशी दता,अबनी कुमार सीट,संजय अग्रहरि,गौतम साव आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...