Ghatsila News: 25 साल से सड़क बदहाल, ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
घाटशिला, सितम्बर 23 -- Ghatsila News: डुमरिया, संवाददाता। पलाशबनी पंचायत के माढ़ोतोलिया के ग्रामीण वर्षों से जर्जर सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। माढ़ोतोलिया से छोटाबोतला तक करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क इतना जर्जर हो गयी है कि सड़क में जगह-जगह पत्थर और गड्ढे उभर आये हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर मंगलवार को ग्राम प्रधान (मांझी बाबा) स्वरूप टुडू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों ने सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए जल्द निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि माढ़ोतोलिया से छोटा बोतला तक की सड़क पिछले करीब 25 वर्षों से बदहाल है। हर वर्ष ग्रामीण श्रमदान कर सड़क की मरम्मत और रखरखाव करते हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली की जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.