Ghatsila News: 14 किमी निकली कलश यात्रा, मां काली के जयकारों से गूंजा क्षेत्र
घाटशिला, नवम्बर 3 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की माटिहाना पंचायत के कांठुलिया गांव में नवनिर्मित मां काली मंदिर में पटना मौजा के सार्वजनिक काली पूजा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन बामडोल स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से बड़ी संख्या में महिलाओं ने माता के जयकारे व गाजे-बाजे के साथ लगभग 14 किलोमीटर पैदल चलकर भव्य कलश यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां काली के जय जयकारों से गूंज उठा और आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में कलश स्थापना की गई। इसके पश्चात काशी से पहुंचे आचार्यों के मार्गदर्शन में चंडी पाठ, महायज्ञ, महाआरती एवं भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: कांठुलिया मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.