Ghatsila News: 11 कंट्रोल केबल चोरी, गालूडीह-सालबनी फीडर जोड़ने की योजना पर लगा ब्रेक
घाटशिला, अगस्त 15 -- Ghatsila News: गालूडीह, संवाददाता। उल्दा स्थित 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन में चोरों ने धावा बोलकर करीब 88 हजार रुपये मूल्य के कंट्रोल केबल चोरी कर लिए। चोरों ने सब-स्टेशन में वीसीपी और सीटीपीटी से जोड़ने के लिए बिछाए गए 11 कंट्रोल केबल काट दिए। केबल चोरी होने से गालूडीह और सालबनी फीडर को उल्दा सब-स्टेशन से जोड़ने की योजना पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जेई आकाश धल और कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार ने सब-स्टेशन पहुंचकर पूरे मामले का जायजा लिया। इसके बाद जेई ने गालूडीह थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। बताया गया कि सब-स्टेशन की सुरक्षा के लिए फिलहाल 60 वर्षीय वृद्ध को केयर टेकर के रूप में रखा गया है। इससे पहले एक युवक भी यहां रहता था, लेकिन उसके नियमित रूप से नहीं रहने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.