Ghatsila News: 10 माह बाद दी सिकल सेल के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट, डीसी से कार्रवाई की मांग
घाटशिला, अगस्त 11 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। एक संस्थान की ओर से क्षेत्र में चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है। चाकुलिया प्रखंड के जमुनाभूला गांव के सुबल सरदार ने उपायुक्त को पत्र लिख कर संस्थान के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। शिकायत पत्र में सुबल सरदार ने कहा है कि उनकी पत्नी रेबती सरदार का 23 सितंबर 2025 को संस्थान द्वारा आयोजित एक शिविर में सिकल सेल एनीमिया की जांच के लिए सैंपल लिया गया था। रिपोर्ट में वे सिकल सेल एनीमिया पॉजिटिव पाई गईं। लेकिन यह महत्वपूर्ण जानकारी परिजनों को लगभग 10 महीने बाद 28 जुलाई 2026 को एएनएम के माध्यम से फोन पर दी गई। कहा गया है कि इस 10 महीने की देरी के दौरान उनकी पत्नी ने एक बच्चे को जन्म दिया। यदि सही समय पर सिकल सेल पॉजिटिव होने की सूचना मिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.