घाटशिला, अक्टूबर 18 -- Ghatsila News: घाटशिला। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने दामपाड़ा क्षेत्र के दस फुटबॉल टीमों को शनिवार के दिन जर्सी सेट प्रदान किया है। हुल्लूंग में आयोजित सादे समारोह में जर्सी सेट प्रदान किया गया। मुर्मू ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करें। लंबे समय से फुटबॉल टीमों ने खेल सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। युवाओं को खेल से जोड़ना और खेल गतिविधि को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। जर्सी सेट मिलने पर खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए जिला परिषद सदस्य के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर सुंदर सोरेन, राजेंद्र हांसदा, सीताराम हांसदा, साहिल हांसदा, निखिल हेम्ब्रम, भुजू हांसदा, रंजीत मांडी, सुंदर मांडी समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...