घाटशिला, अगस्त 30 -- Ghatsila News: गालूडीह। शुक्रवार की रात मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर सरकारी दावों की पोल खोल दी। हेंदलजुड़ी पंचायत के आमडांगा गांव के डुमूरबहाल टोला में ग्रामीणों द्वारा अपने मेहनत से बनाई गई अस्थायी पुलिया तेज बहाव में बह गई। पुलिया बहते ही 25 घरों का संपर्क पूरी तरह टूट गया। ग्रामीण उतम सिंह ने बताया कि कई साल से यहां पक्की पुलिया की मांग की जा रही थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में गांव वालों ने श्रमदान कर 2 बड़े पाइप नाले में बिछाकर और मिट्टी से अस्थायी पुलिया बनाई थी। शुक्रवार रात हुई भारी बारिश और नाले में आए तेज पानी के कारण वही पुलिया बह गई और बड़ी संख्या में मिट्टी का कटाव हो गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: श्रमदान से बनी अस्थायी पुलिया बारिश में बही, 25 घरों का संपर्क टूटा; बच्चों को कंधे पर बैठाकर नाला ...