घाटशिला, सितम्बर 28 -- Ghatsila News: डुमरिया प्रखंड के खैरबनी गांव अंतर्गत भूरल्लुकोला, जानुमटांडी और नीमडीह टोला के बीच गुडरा नदी में जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। नदी पर स्थायी पुलिया निर्माण की मांग ग्रामीण लगातार कर रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को लेकर 29 अगस्त को दैनिक हिन्दुस्तान में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रखंड प्रशासन हरकत में आया है। प्रखंड के वरीय अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को सहायक अभियंता (एई) राजकुमार मुर्मू, कनीय अभियंता (जेई) मानिक चंद्र सीट और पंचायत के मुखिया सुरेंद्र नाथ हेम्ब्रम ने गुडरा नदी के स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने नदी की स्थिति का जायजा लेने के साथ ही स्थल का मापी भी की, ताकि पुलिया निर्माण के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके। यह भी पढ़ें- Chakradharpu...