घाटशिला, जुलाई 9 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के जामबनी गांव में विगत रात्रि हाथियों के एक दल ने भारी उपद्रव मचाया। हाथियों ने बाबूलाल हांसदा के घर को क्षतिग्रस्त किया। खेतों में धान का बिचड़ा और बागानों में बांस के राइजोम को नष्ट किया। ‌ग्रामीणों के मुताबिक राजाबासा जंगल से निकल कर 22 हाथी आ पहुंचे थे। सूचना पाकर वन विभाग क्विक रिस्पांस टीम पहुंची। ग्रामीणों और टीम के सदस्यों ने हाथियों को खदेड़ा। ग्रामीणों के मुताबिक, 16 हाथी गांव में घुस आए थे। इससे गांव में अफरा तफरी मच गयी। पानी पीने के लिए हाथी जल मीनार के पास पहुंच गए। बाबूलाल हांसदा के घर को क्षतिग्रस्त किया। ग्रामीण अपने घरों से निकले और हाथियों को गांव से खदेड़ा। हाथियों ने खेतों और बांस के बागानों में उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के दुर्गा हेंब...