Ghatsila News: हाथियों के आतंक से हवाई पट्टी-जमुआ सड़क पर शाम होते ही छा जाता है सन्नाटा
घाटशिला, जुलाई 19 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ने से हवाई पट्टी-जमुआ सड़क पर शाम ढलते ही सन्नाटा पसर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि माचाडीहा के लाल बांध जंगल के पास करीब 40 हाथियों का दल डेरा डाले हुए है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। हाथी शाम होते ही सड़क और गांवों में निकल आते हैं, फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं तथा लोगों की आवाजाही बाधित कर रहे हैं। शुक्रवार शाम चाकुलिया से राजाबासा लौट रहे एक महिला सहित 10 ग्रामीण सड़क पर हाथियों के आने से माचाडीहा के एक होटल में फंस गए। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: जमुआ पंचायत के माचाडीहा में हाथी ने घर तोड़ा सूचना मिलने पर वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के बीच सभी ग्रामीणों को उनके गांव तक पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.