घाटशिला, अक्टूबर 28 -- Ghatsila News: पोटका। सार्वजनिक श्री श्री कालीपूजा समिति हाता की बैठक मंदिर प्रांगण में उपेंद्रनाथ सरदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में इस वर्ष काली पूजा के आयोजन को लेकर विचार मंथन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से कालीपूजा धूमधाम से करने का निर्णय लिया गया। सर्वप्रथम बैठक में पहले विगत वर्ष के आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। बैठक के उपरांत कमेटी के सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में 8 नवंबर की रात्रि में पूजा का आयोजन होगा साथ ही कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी के कृष्णा गोप,मनोज राम,रंजीत पाल,मंटू मंडल, तापस विसोइ,आंनद पाल,मिथुन डे,सुमित डे,बच्चू डे,महावीर महतो बापटु विश्वास आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: रामकनाल...