घाटशिला, जुलाई 20 -- Ghatsila News: घाटशिला। रविवार की सुबह चंद्ररेखा ओवरब्रिज के पास हाईटेंशन तार टूटकर ट्रेन पर गिर गया। इससे टाटा-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस को करीब 2 घंटे तक स्वर्णरेखा नदी पर बने रेलवे ओवरब्रिज पर ही को रोकना पड़ा। गनीमत रही इस दौरान किसी प्रकार की कोई घटना नहीं घटी। साथ ही साथ ट्रेन के डिब्बे या इंजन में किसी प्रकार का कोई करेंट नहीं आया। प्रत्यक्षदर्शी यात्री के अनुसार सुबह करीब 6.45 बजे स्टील एक्सप्रेस चंद्ररेखा ओवरब्रिज पर पहुंची थी। इसी दौरान हाईटेंशन तार टूटकर ट्रेन पर गिर गया। उसके बाद चिंगारी उठी, हल्का धुआं भी हुआ। पावर सप्लाई बाधित होने से ट्रेन वहीं रुक गई। यह भी पढ़ें- झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा में 39 % परीक्षार्थी शामिल सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ से टीआरडी टीम पहुंची। टीम ने तार की मरम्मत ...