घाटशिला, सितम्बर 13 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में हो रहे जानलेवा प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने शनिवार को चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा के तहत पहले चरण में कैंप लगाकर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। आंदोलन की अगुवाई स्थानीय मुखिया देवी कुमारी भूमिज, पार्षद सूरज मंडल, पार्षद सविता सरदार, गणेश सरदार, मनोज सरदार, पोल्टू मंडल सहित अन्य ने की। नेताओं ने कहा कि  हल्दीपोखर (हलुदपुकुर) रेलवे स्टेशन में चल रहे साइडिंग के कार्य जो कि पिछले 5 वर्षों से लगातार 24 घंटा खनिज पदार्थों(कोयला, लौह अयस्क सहित अन्य) का लोडिंग अनलोडिंग के कार्य से उड़ रहे काला धुआं, कीचड़ से परेशान है। यहां सुरक्षा मानकों तथा प्रदूषण के रोकथाम हेतु कोई भी  कदम नहीं अपनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Banka News: मौथाबाड़ी में 13 हजार करोड़ के पॉवर प्लांट को मं...