Ghatsila News: हल्दीपोखर में भव्य तरीके से निकला ईद मिलादुन्नबी जुलूस
घाटशिला, अगस्त 26 -- Ghatsila News: पोटका। प्रखंड के कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर और गंगाडीह में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी जुलूस भव्य तरीके से निकला। हल्दीपोखर का ईद मिलादुन्नबी जुलूस आजाद बस्ती से शुरू होकर खुर्शीद चौक,रंकिणी मंदिर, दुर्गा मंदिर, मुख्य बाजार होते हुए मुबारक बस्ती तक पहुंचा।इधर अंजुमन गौशिया कमेटी गंगाडीह द्वारा मस्जिद से ईद मिलादुन्नबी जुलूस डीजे साउण्ड के साथ वाहनों के सजाकर झंडा लहराते निकला। जुलूस गंगाडीह तेली पाड़ा, मुख्य पथ,भेलाईडीह, हल्दीपोखर टीओपी होते हुए मुबारक बस्ती तक पहुंचा। यहां पेश इमाम द्वारा ईद मिलादुन्नबी की विशेषता पर जानकारी दी गई,तदुपरांत जुलूस संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मो असलम,गंगाडीह कमेटी के अध्यक्ष दिलावर, सचिव अफसर अली, उपाध्यक्ष कासीम अंसारी,सह सचिव मो गौसी,कोषाध्यक्ष इफ्तियार,काशु,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.