Ghatsila News: हल्दीपोखर में बाइक के धक्के से महिला घायल
घाटशिला, सितम्बर 29 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। कोवाली थाना क्षेत्र के हाता तिरिंग (ओडिशा) एनएच 220 में हल्दीपोखर के समीप बाईक के धक्के से महिला गिरकर घायल हो गई। घटना सोमवार शाम की है। मिली जानकारी अनुसार हल्दीपोखर के ओर से हाता जा रहे हीरो पैसेन प्रो बाईक संख्या (जे एच05सीआर/9250) पर सवार युवक ने अनियंत्रित होते हुए सड़क पार कर बायी दिशा में महिला को धक्का मारो दिया। बाईक के धक्के से पूजा पात्र (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर कोवाली पुलिस घटनास्थल पहुंची एवं घायल को इलाज हेतु अस्पताल भेजा। समाचार लिखे जाने तक महिला बेहोश है। इधर पुलिस ने बाईक को जप्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.