घाटशिला, अक्टूबर 22 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पूरब दिशा में स्थित करण सरदार के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने नगद व जेवर की चोरी कर ली। घटना मंगलवार देर रात की है। घटना के संबंध में करण सरदार ने कहा कि घर के सभी सदस्य दुर्गा पूजा मेला देखने गए थे। बुधवार सुबह लगभग तीन बजे घर लौटने पर देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ पाया। घर में छोटे पर्स में रखें 30 हजार रुपए नकद तथा चांदी का दो चेन व सोने का एक नाक का बाली गायब पाया। आशंका है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जेवर का अनुमानित मूल्य 30 हजार रुपए है। पीड़ित परिवार सब्जी बेचकर जीविकोपार्जन करता है। घर में चोरी होने से परिवार भयभीत हैं। घटना की सूचन...