घाटशिला, अगस्त 10 -- Ghatsila News: पोटका। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर हल्दीपोखर बाजार में आदिवासी समाज की ओर से श्रद्धांजलि एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही आदिवासी समाज के सभी वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहम्मद असलम, पंचायत सचिव जगतपति मंडल, उपमुखिया ओम प्रकाश गुप्ता सहित महिलायें और ग्रामीण शामिल रहे। यह भी पढ़ें- पोड़ाहाट स्टेडियम में भव्य रूप में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस यह भी पढ़ें- पाकुड़िया झामुमो कार्यालय में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस यह भी पढ़ें- विश्व आदिवासी दिवस पर विचार गोष्ठी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...