घाटशिला, जुलाई 14 -- Ghatsila News: घाटशिला। बाघुड़ीया पंचायत के मिर्गीटॉड गांव में मलेरिया, डायरिया संक्रमीत लोगों का ईलाज और रोकथाम के लिए अनूमंडल अस्पताल घाटशिला के द्वारा विशेष स्वास्थ्य टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा स्कुल से प्रारंभ करते हुए बीहड़ गांव तक लोगो को मलेरिया रोकथाम, डायरिया से रोकथाम पर विशेष जानकारी देते हुए जांच किया गया। जांच के दौरान दवाई मुफ्त में दी गई। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने को ले जागरूक किया गया। जिससे आने वाले समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रह सके। टीम के सदस्य में हीरा मुर्मु सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी,एएनएम सवानी मुंडा, बी टी एम वंदना माईती, सहिया साथी सुमित्रा मार्डी, षष्ठी सिंह आदि शामिल है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जिले में 11184 लोगों की जांच में 69 मलेरिया पीड़ित...