घाटशिला, अगस्त 24 -- Ghatsila News: जादूगोड़ा। मुसाबनी प्रखंड के माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत स्वांसपुर गांव के ग्राम प्रधान अरविंदो भकत के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही ग्रामीणों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में मायूसी छा गई। लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया। बताया जाता है कि एचसीएल से जुड़े मामलों से लेकर ग्रामीणों की रोजमर्रा की समस्याओं तक, अरविंदो भकत हमेशा लोगों के साथ खड़े रहते थे। क्षेत्र में किसी व्यक्ति या ग्रामीण समुदाय के सामने समस्या आने पर वे उसके समाधान के लिए आगे बढ़कर आवाज उठाते थे। उनकी सक्रियता के कारण ग्रामीणों के बीच उनका सम्मान था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...