घाटशिला, अगस्त 28 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला के सुंदरकानाली एनएच-33 किनारे में संचालित सचविंग स्ट्रैटर प्राईवेट लिमिटेड कंपनी का गुरुवार को विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने कंपनी में कार्यरत स्थानीय मजदूरों से बातचीत कर उनके कार्य, रोजगार एवं अन्य संबंधित विषयों की जानकारी ली। मजदूरों के हित एवं अधिकारों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आवश्यक बिंदुओं को कंपनी प्रबंधन के समक्ष रखा। विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने प्रबंधन से कहा कि स्थानीय मजदूरों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए तथा उनके हितों और अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मजदूरों के अधिकार, सम्मान और हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: छह दिनों से धरना पर ...