घाटशिला, अगस्त 6 -- Ghatsila News: डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड की खैरबनी पंचायत के नेताजी सुभाष चन्द्र आवासीय विद्यालय के पांचवीं कक्षा के छात्र रमेश तियु (14) को सांप ने डस लिया। घटना की सूचना मिलने पर स्कूल के प्रधानाध्यापक सुशांत कुमार साव ने छात्र को डुमरिया सीएचसी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, रमेश बुधवार दोपहर तीन बजे स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूल के ही मैदान में फुटबॉल खेल रहा था। इसी दौरान बॉल झाड़ी में चला गया। जब रमेश बॉल लाने झाड़ी के समीप गया तो सांप ने रमेश तियु को डस लिया। इसकी जानकारी तत्काल रमेश ने स्कूल के प्रधानाध्यापक सुशांत कुमार साव, मदन मोहन माहतो, अजीत कुमार सरदार एवं स्कूल के एकाउंटेंट सुनील कुमार साहु को संयुक्त तौर पर दी। जिसके बाद बाइक की सहायता से पहाड़ी की चोटी पर स्थित आवासीय विद्यालय से लगभग...