Ghatsila News: स्कूल बैग मिलते ही बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान
घाटशिला, अगस्त 21 -- Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड के मेड़िया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय जामसोल में कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा तीन से आठ तक के छात्र-छात्राओं के बीच सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए स्कूल बैग का वितरण किया गया। प्रधानाध्यापक नवीन कुमार नवीन एवं सहायक शिक्षक पंकज राय ने बच्चों के बीच बैग वितरित किया। नया स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। बैग मिलते ही बच्चे उत्साहित हो गए और अपने नए बैग को लेकर काफी खुश दिखाई दिए। अब उन्हें किताब-कॉपी सहित अन्य जरूरी शैक्षणिक सामग्री विद्यालय लाने और घर ले जाने में सुविधा होगी। बैग में किताब-कॉपी रखने से उन्हें व्यवस्थित रखने में भी सहूलियत मिलेगी। शिक्षकों ने बताया कि बरसात के मौसम में बच्चों को किताब-कॉपी लेकर विद्यालय आने-जाने में परेशानी होती थी। बारिश के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.