Ghatsila News: सोहराई-बांधना पर्व पर गोट पूजा कर ग्रामीणों ने की सुख-समृद्धि की कामना
घाटशिला, नवम्बर 10 -- Ghatsila News: डुमरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में सोहराय-बांदना पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में सोमवार को बड़ाकांजिया गांव के छामड़ाघुटु टोला में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ गाय पूजा (गोट पूजा) का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवारों की उन्नति की कामना की। गोट पूजा का आयोजन टोला पुजारी (नायके) बाबा विश्वनाथ हेम्ब्रम एवं टोला प्रधान प्रधान सोरेन के नेतृत्व में ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर गांव के प्रवेश द्वार पर पारंपरिक विधि-विधान के अनुसार पूजा-अर्चना की गई। ग्रामीणों ने बताया कि आदिवासी समाज में सोहराई-बांधना पर्व का विशेष धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व है। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: सोहराय पर आदिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.