घाटशिला, नवम्बर 8 -- Ghatsila News: डुमरिया, संवाददाता। डुमरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में पारंपरिक सोहराई एवं बांधना पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है। तीन दिवसीय इस पारंपरिक त्योहार की तैयारी में ग्रामीण जुट गए हैं। खासकर महिलाएं घरों की लिपाई-पुताई, रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम पूरे उत्साह के साथ कर रही हैं। मिट्टी के घरों की दीवारों को आकर्षक रंगों से सजाया जा रहा है। वहीं, गांवों में पर्व को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार, आगामी कार्तिक अमावस्या के अवसर पर सोहराई-बांधना पर्व का शुभारंभ होगा। इस दौरान तीन दिनों तक अलग-अलग पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार मनाया जाएगा। पहले दिन ग्रामीण गाय की पूजा-अर्चना करेंगे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: सोहराई-बांधना पर्व को लेकर गांवों में उत्साह, घरों की लिपाई-पुताई और साफ-सफाई में...