घाटशिला, नवम्बर 25 -- Ghatsila News: घाटशिला। सोशल वेलफेयर कमिटी नवाब कोठी घाटशिला की बैठक अध्यक्ष मोहम्मद शोएब की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 29 नवंबर 2026 (रविवार) को घाटशिला मेन रोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पिछले वर्ष 85 यूनिट रक्त संग्रह हुआ था। शिविर का आयोजन कुड़मी संस्कृति विकास समिति झारखंड एवं ब्रह्मानंद ब्लड बैंक जमशेदपुर सहयोगी होंगे। बैठक में सदस्यों को प्रचार-प्रसार एवं अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अध्यक्ष एवं सचिव ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने की अपील की। मौके पर सचिव रहमत अंसारी, सह-सचिव मोहम्मद शाहिद, कैशियर शकील अहमद, मीडिया प्रभारी साजिद अहमद...