घाटशिला, जुलाई 27 -- Ghatsila News: मुसाबनी। प्रखंड स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को सेवक संस्था की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान संस्था की ओर से समाज के उत्थान एवं जनकल्याण के लिए 5 सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की गई। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले शिक्षक, समाजसेवी लोगों एवं सफलता की ऊंचाइयों को छूने वाले प्रतिभावान युवाओं, छात्र छत्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिसमें मुख्य रूप से स्व. आदित्य लाल, शिक्षक राजकुमार रोशन छबिलाल हेंब्रम, नारायण माझी, प्रदीप महतो, विवेकानंद दास, श्याम मुर्मू, दीपिका मंडल, रीना भगत, संजय दास को शिक्षा एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के वैसे छात्र छात्राएं जिन्होंने अपनी ...