घाटशिला, जुलाई 4 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय मैदान में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता की शुरुआत प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय ने फुटबॉल को किक मारकर की। इस टूर्नामेंट के अंडर 15 बालक वर्ग में प्रखंड के कुल 11 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। इसमें केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं उत्क्रमित उच्च विद्यालय मुढ़ाल की टीम उपविजेता बनी। अंडर 17 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया था। फाइनल मैच में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय केरूकोचा ने केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय चाकुलिया की टीम को हराकर खिताब जीता। यह भी पढ़ें- Bokaro News: सुब्रतो कप फुटब...