घाटशिला, अगस्त 19 -- Ghatsila News: चाकुलिया। विगत तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण सिंदरा नाला में जल स्तर काफी बढ़ गया है। इससे कालियाम पंचायत का सापुआ गांव टापू बन गया है। ‌तीन दिनों से बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं। वहीं ग्रामीणों का गांव से निकलना मुश्किल हो गया है। सापुआ गांव में 10 परिवार निवास करते हैं। जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की उपेक्षा के कारण सिंदरा नाला पर पुलिया का निर्माण नहीं हुआ है। इसके कारण ग्रामीणों को सिंदरा खाल पार कर गांव से निकलना पड़ता है। यह गांव तीन दिशा में खेतों से घिरा है। इसलिए सिंदरा खाल पार कर ही गांव से निकलना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: सिंदरा नाला में जलस्तर बढ़ने से टापू बन गया है सापुआ गांव बरसात में सिंदरा खाल में जल स्तर काफी बढ़ जाता है। पानी का बहाव तेज होने के कारण खाल पार करना मुश...