घाटशिला, जुलाई 31 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड के कालियाम पंचायत के काठालिया गांव के ग्राम प्रधान मानिक चंद्र किस्कू की पत्नी सरला किस्कू की जहरीले सांप के काटने से पश्चिम बंगाल के झारग्राम अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गयी। विगत 25 जुलाई को खेत में काम करने के दौरान महिला को सियाल चांदा नामक जहरीले सांप ने काट लिया था। इलाज के लिए सरला किस्कू को चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। ‌ स्थिति गंभीर होने पर पश्चिम बंगाल के झारग्राम अस्पताल में रेफर किया गया था। ‌पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद शव को घर लाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: सांप के काटने से काठालिया गांव की महिला की मौत यह भी पढ़ें- Araria News: नाथपुर में सर्पदंश से महिला की मौत

हिंदी हिन्द...