घाटशिला, सितम्बर 5 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। खंडामौदा गांव स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शुक्रवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों में सजकर पहुंचे। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संरक्षक मनोज कुमार गिरि और आमंत्रित अतिथि के रूप में विद्यालय के सचिव शशांक शेखर पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के आचार्य बिजन कुमार धाड़ा ने किया। इस दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं आमंत्रित अतिथि के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: खंडामौदा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में धूमधाम से ...