घाटशिला, अक्टूबर 27 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बहूलिया पंचायत अंतर्गत रंगुनिया सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को स्कूल के सचिव श्रीवत्स घोष के पुत्र (स्कूल के प्रथम छात्र) स्व सुभ्र कांति घोष की 26वीं जयंती मनायी गयी। उपस्थित सभी अभिभावक व बच्चों ने सुभ्रकांति की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बताया कि पांच वर्ष पूर्व जमशेदपुर में अप्रेंटिस करने के दौरान सुभ्र कांति की धालभूमगढ़ में सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...