Ghatsila News: सड़क की जर्जरता से परेशानी झेल रहे हैं ग्रामीण
घाटशिला, अगस्त 26 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत लोधाशोली पंचायत के चाकुलिया और माटिहाना मुख्य पथ से कटाशमारा और खांड़बांधा गांव जाने वाली प्रधानमंत्री ग्राम योजना के तहत निर्मित सड़क उखड़ कर मिट्टी मोरूम रोड में तब्दील हो गयी है। कटाशमारा गांव के ग्रामीणें का कहना है कि छात्र छात्राओं और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कमल क्लब के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर दास गोप का कहना है कि कुछ दिन पहले सड़क थोड़ी बहुत ठीक थी। जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा गया। इसके कारण सड़क बुरी तरह बर्बाद हो गई। अभी इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत जरूरी है। मौके पर ठाकुर दास गोप, ग्राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.