घाटशिला, नवम्बर 13 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्राचार्य डॉ. श्रीनिबास मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार,उप प्राचार्य अनूप कुमार पटनायक, शैक्षणिक प्रशासिका सपना शर्मा, शैक्षणिक प्रभारी संध्या मिश्रा, शैक्षणिक सलाहकार एस. आर.दत्ता, शिक्षिका सुशीला टुडू तथा सहायक कर्मचारी भागवत सिंह, सुखलाल सोरेन, सोनिया मुर्मू, सुहागी हांसदा , पानमोनी मांझी सरला मुंडा एवं लक्ष्मी हेमब्रम ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा सातवीं की छात्रा स्नेहा महतो तथा तस्मिया नय्यर द्वारा मातृभूमि को समर्पित संस्कृत और...