घाटशिला, सितम्बर 22 -- Ghatsila News: बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मौदा आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा सोमवार को मौदा पंचायत भवन में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर महंती शामिल हुए। इसके अलावा प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुखिया पुरुषोत्तम सिंह मुंडा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मौदा संकुल की अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने संकुल संगठन की गतिविधियों, उपलब्धियों एवं कार्यों की विस्तृत जानकारी उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखी। संकुल संगठन की मैनेजर लक्ष्मी साव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे आमसभा में रखा गया। इस अवसर पर विधायक समीर महंती ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूहों और आजी...