घाटशिला, अक्टूबर 13 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत श्यामसुंदरपुर के थाना प्रभारी के रूप में संतोष कुमार का पदस्थापन हुआ है। उन्होंने सोमवार को प्रभारी थाना प्रभारी दुर्गा तिर्की से प्रभार ग्रहण किया। इसके पूर्व संतोष कुमार जुगसलाई थाना में पदस्थापित थे। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि आम जनता के सहयोग से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...