घाटशिला, अक्टूबर 18 -- Ghatsila News: पोटका। जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम जमशेदपुर के द्वारा प्रखंड के सीएचसी  में मानसिक रोगियों के लिए एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक कुमार गिरि एवं पवन कुमार ने मरीजों की जांच की गई एवं एक माह का दवा दिया गया। अगला शिविर नवंबर माह के 17 तारीख को आयोजित होगा। मौके पर कुल 33 मरीज जांच कराएं। मरीजों एवं डॉक्टरों की सहायता के लिए डालसा के पीएलवी चयन कुमार मंडल, डोबो चकिया, छाकू माझी, ललिता पुरान, मीरा मंडल, कुरुमीता मुर्मू, राजेश माहली, गौतम सरदार सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...