Ghatsila News: शिविर में 12 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह
घाटशिला, जुलाई 12 -- Ghatsila News: घाटशिला। घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में शनिवार को अनुमंडल के सभी प्रखंडो के जेएसएलपीएस की महिलाओ की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 12 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। जेएसएलपीएस की महिलाओ की ओर से पहली बार आयोजित रक्तदान शिविर को प्रोत्साहित करने को ले विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन भी शिविर में पहुंचे थे। शिविर के आयोजन में संयुक्ता दास, नमिता रानी महतो, चंदना पातर, कविता भकत, मंजु रानी महतो, कविता पैरा, बबिता कुमारी, शांति महतो, निवेदिता भकत समेत घाटशिला, बहरागोड़ा, धालभूमगढ़, डुमरिया, मुसाबनी, गुड़ाबांदा एवं चाकुलिया की जेएसएलपीएस की महिलाएं मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.