घाटशिला, अगस्त 21 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत अंतर्गत इंदबनी के पास स्वर्णरेखा परियोजना की चांडिल मुख्य बांयी नहर की शाखा नहर का एक बड़ा भाग और सर्विस रोड विगत रात्रि ध्वस्त हो गया। खबर लिखे जाने तक इससे भारी मात्रा में नहर का पानी बह रहा है।‌ जंगल के रास्ते नहर का पानी धान के खेतों में जमा हो रहा है। कई किसानों के करीब 200 एकड़ में धान के खेत पानी से डूब गए हैं और पौधों के नष्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। इससे किसान चिंतित हैं। सूचना मिलने के बाद पंचायत की मुखिया फुलमनी मुर्मू इंदबनी पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। अनेक किसान भी आ पहुंचे। ध्वस्त नहर की मरम्मत के लिए विभागीय स्तर पर कोई पहल नहीं हुई है। इसलिए नहर का पानी लगातार बह रहा है। नहर के ध्वस्त होने से इसके निर्माण पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं。

पान...