घाटशिला, अक्टूबर 11 -- Ghatsila News: डुमरिया। डुमरिया प्रखंड के बांकीशोल पंचायत अंतर्गत डीबुडीह गांव में शुक्रवार को जिला पुलिस बल के जवान योगेश्वर मुर्मू का 19वां शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया गया। जानकारी के अनुसार, योगेश्वर मुर्मू को नौ अक्टूबर 2007 को काशियाबेड़ा पुलिया के पास नक्सलियों के हमले में शहीद हो गए थे। उस समय वह तत्कालीन नासुस के कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र बास्के के अंगरक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। इसी दौरान नक्सलियों ने घात लगाकर उन पर हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- Ghumla News: शहीदों का बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा: डिप्टी कमांडेंट शहादत दिवस ...