घाटशिला, नवम्बर 13 -- Ghatsila News: पोटका, संवाददाता। टाटानगर बादाम पहाड़ रेलखंड पर हलुदपुकुर स्टेशन व सिदिरसाई हॉल्ट के पहले धरूवालुपूंग माहालीढीपा दामूडिह रेलवे फाटक के पास शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर पुआल जलाकर आग लगा दी। घटना गुरुवार शाम की है। इस दरम्यान टाटानगर से बादाम पहाड़ तक जाने वाली मेमू ट्रेन हलुदपुकुर स्टेशन से खुलकर आगे बढ़ रही थी तो दूर से घटनास्थल पर ट्रेन ड्राइवर को आग दिखाई दी। ड्राइवर ने सोचा कि ग्रामीण रेलवे लाईन के किनारे शव का अंतिम संस्कार (दास संस्कार) कर रहे हैं। चालक ने अनहोनी की आशंका से ट्रेन की गति धीमी कर आगे बढ़ी। आगे बढ़ने पर चालक को रेलवे ट्रैक पर ही आग दिखाई दी तो उन्होंने ट्रेन रोक दिया। इस दौरान ट्रेन के चालक और पैसेंजर घटना स्थल पर पहुंचे एवं पुआल के आग को बुझाया। आग बुझ जाने के बाद ट्रेन गंतव्य ...