Ghatsila News: विश्व पर्यटन दिवस पर तुलसीबनी शिवराम आश्रम में चला विशेष सफाई अभियान
घाटशिला, सितम्बर 28 -- Ghatsila News: चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत चालुनिया पंचायत में स्थित आस्था के केंद्र शिवराम आश्रम तुलसीबनी में रविवार को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चार पंचायत चालुनिया, बिरदोह, जुगीतोपा और बेंद की जल सहिया दीदियों ने सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया। यह अभियान आगामी नवरात्रि और दुर्गा पूजा के मद्देनजर भी चलाया गया। करीब 50 जल सहिया दीदी अपने हाथों में झाड़ू लेकर सुबह ही आश्रम परिसर के साफ सफाई करने में जुट गयीं। इस दौरान सहिया दीदियों ने स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है, आदि नारे लगाये। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को सहिया दीदियों ने सफाई के महत्व को बताया। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: चार पंचायत की जल सहियाओं ने तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर की सफाई की इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.