घाटशिला, जुलाई 6 -- Ghatsila News: चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत अंतर्गत जयनगर स्थित कन्हाईश्वर पहाड़ की पूजा दूसरे दिन रविवार को भी जारी है। पूजा अर्चना के लिए अनेक श्रद्धालु पहुंचे। बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती अपनी पत्नी नैना मोहंती के साथ पहुंचे। पहाड़ के पूजा स्थल पर पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी वर्षा की कामना की। विधायक ने कहा कि कान्हाईश्वर पहाड़ यहां का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह तीन राज्यों के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उन्होंने कहा कि उनकी अनुशंसा से कन्हाईश्वर पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य हो रहा है। इससे धार्मिक आस्था के साथ पर्यटन एवं विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया: विधायक समीर मोहंती ने पत्नी संग की कन्हाईश्वर...