घाटशिला, जुलाई 20 -- Ghatsila News: पोटका। पोटका प्रखंड के विभिन्न गांवों में मलेरिया के प्रकोप से बच्चों की हुई मौतों के बाद रविवार को विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में सुधीर सोरेन के अगुवाई में उनके प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित गांवों का हितबासा व खड़ियासाई का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए विधायक संजीव सरदार का संदेश पहुंचाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने विधायक की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों का हालचाल जाना और इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि विधायक संजीव सरदार लगातार क्षेत्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और पीड़ित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़े ह...